फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की सरकार बनने पर बनाए जाएंगे दो डिप्टी सीएम: अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-विधानसभा में 11 सीटें पंचायत प्रतिनिधियों को दोगा इनेलो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान के बाद अब इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि इनेलो की सरकार बनी तो दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इनमें से एक ओबीसी समाज से होगा और दूसरा अनुसूचित जाति से होगा। इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो 11 सीटें पंचायत प्रतिनिधियों को देगा, जिनमें जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायत के सदस्य होंगे।
अभय सिंह चौटाला बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 साल के कार्यकाल में 9 बड़े घोटाले किए हैं, उनको भी जनता को बताना चाहिए था और उनकी जांच भी करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

हुड्डा के चार उप-मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि हुड्डा के इस बयान को उनके प्रदेशाध्यक्ष समेत कांग्रेस पार्टी के दूसरे गुटों ने भी सिरे से खारिज कर दिया है। ऐसे बयान देकर वह सिर्फ खुद की फजीहत ही कराते हैं। करनाल में अमित शाह की रैली के लिए सरकार ने सरकारी दफ्तरों और एचकेआरएन के कर्मचारियों को जबरदस्ती रैली में ले जाने के आदेश दिए हैं। डिपो धारकों को भी रैली में 5-5 लोग लाने के आदेश दिए हैं नहीं तो उनका लाइसेंस रद्द कर देंगे। एसवाईएल के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री को सर्वदलीय बैठक भी बुलानी चाहिए। जरूरत पड़ी तो इनेलो भी कोर्ट जाएगा।


विज से करूंगा बात
गृह मंत्री अनिल को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर अभय सिंह ने कहा कि अगर वो सीएम ऑफिस से इतना ही पीड़ित हैं तो उन्हें इस तरह बेइज्जत नहीं होना चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए और कहा कि मैं खुद विज से बात करूंगा कि मुझे बहुत पीड़ा होती है, जब आप जैसे आदमी के साथ इस तरह की बात होती है।
विज्ञापन


समय रहते इकट्ठा नहीं हुए तो कोई नहीं बचेगा, सब जेल जाएंगे
इंडिया गठबंधन के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आज इंडिया गठबंधन की वजह से भाजपा सरकार में बौखलाहट है। अभी तो केजरीवाल को नोटिस हुआ है। अगर समय रहते सारा विपक्ष एकजुट नहीं हुआ तो एक भी नहीं बचेगा, सब जेल जाएंगे। अब भी अगर विपक्ष के नेताओं को सद्बुद्धि नहीं आई तो लोकसभा के चुनावों के नतीजे के बाद जैसे रूस और चीन में फैसले होते हैं, हमारे देश में भी उसी तरह के फैसले आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें