फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन: चौटाला ने सरकार के खिलाफ दिखाए तीखे तेवर

Fri, 15 Apr 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
विज्ञापन
हरियाणा में विपक्ष के नेता इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ने जाट आंदोलन को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए हैं। सिरसा में प्रेस कांफ्रेंस में अभय चौटाला ने बताया कि सरकार ने जाट आंदोलन में अपनी नाकामी मान ली है। इसी के चलते सरकार ने dgp और ig cid बदले। भाजपा और कांग्रेस की साजिश के चलते ये आंदोलन हुआ। प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश का माहौल ख़राब किया। 
विज्ञापन


विधायक मनीष ग्रोवर के विवादित बयान पर अभय चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा मनीष ग्रोवर को पार्टी से बाहर निकालकर कारवाई करनी चाहिए। मनीष ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। गोकुल सेतिया को सरकार ने अभी तक गिरफ़्तार नहीं किया, बल्कि उसकी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ तस्वीरें आ रही है। कांग्रेस के बाद भाजपा ने प्रदेश के बुरे हाल कर दिए। अभय चौटाला ने हरियाणा में गवर्नर रूल लागू करने की मांग की। ज़िला परिषद् चुनाव करवाने की मांग को लेकर 20 अप्रैल को इनेलो कोर्ट में जायेगी। सुदीप कलकल से भाजपा नेताओ का अगर कोई रिश्ता नहीं तो साबित करे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें