चंडीगढ़। एसजीजीएस क्रिकेट लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में एबीसीए इलेवन पीकेएल की टीम ने निरल क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबला सेक्टर-44 के सेंट जोसेेफ स्कूल में खेला जा रहा है। पहले खेलते हुए नीरल क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। जपदीप सिंह ने 28, रित्विक चौहान ने 36 रन, मनसहज सिंह ने 13 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में पार्थ ने 17 रन देकर 4 विकेट और कनव ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में एबीसीए पीकेएल की टीम 15 वें ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बनाकर मैच को जीत लिया। अंतन नैन ने सबसे अधक 52 रन बनाए। गेंदबाजी में मनसहज सिंह ने 14 रन देकर 1 विकेट ओर विवान रावत ने 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया।