फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आरी, आरी, आरी... शंभू बॉर्डर ते लागी रौणक पारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ...आरी, आरी, आरी... शंभू बॉर्डर ते लागी रौणक पारी, किसानां दे कठ मुहरे फेल होया तंत्र सरकारी... पंजाबी कलाकार बब्बू मान ने किसानों के समर्थन में यह बोल गाए तो युवा जोश से भर गए। पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ मैदान में आयोजित विमर्श फेस्ट में पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपने गानों का जादू बिखेरा। अपने प्रसिद्ध गानों के साथ कलाकार ने अपने शो में किसानों के समर्थन में बात कही। करीब 500 विद्यार्थी कलाकार के गानों पर झूमे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त क्रेज था, पुलिस को उन्हें नियंत्रण करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बब्बू मान ने करीब साढ़े सात बजे एंट्री की और पौने 10 बजे तक प्रस्तुति दी। बब्बू मान के दिल ता पागल है, कनक, महफिल मित्रां दी, मित्रां ते छतरी ते उड्ड गई आदि गानों का युवाओं ने भरपूर आनंद लिया। प्रस्तुति के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जगह-जगह पर लॉ मैदान से दूर नाके लगाए गए और विद्यार्थियों को बिना गाड़ी के मैदान में एंट्री दी गई। पीयू मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया उनके चार सुरक्षा अधिकारी और 40 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इसके अलावा फेस्ट में बाउंसर की तैनाती रही। बाहर के लोगों को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया गया और केवल आईडी कार्ड होने पर विद्यार्थियों को अंदर आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें