माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के बापूधाम कॉलोनी में इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से प्रयोग फाउंडेशन और अर्पण ट्रस्ट ने प्रोजेक्ट आरंभ के तहत कौशल विकास केंद्र शुरू किया। इसका लक्ष्य तीन साल में 100 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र में फिलहाल 30 महिलाएं सिलाई, कटाई और टेलरिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। आगे उन्हें पेपर प्लेट, दोने-पत्तल बनाने और कोल्ड प्रेस मशीन से ऑर्गेनिक तेल तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को घर बैठे काम के ऑर्डर दिलाकर नियमित आमदनी से जोड़ने की योजना है।