माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें दिवाली के दौरान सेक्टर-17 प्लाजा की पुलिस चौकी के पास मिनी फायर टेंडर और मिनी एंबुलेंस तैनात करने की मांग की गई। एसोसिएशन ने कहा कि त्योहार पर भीड़ के कारण आपात सेवाओं को पहुंचने में देरी हो सकती है। प्रशासक ने नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य सेवा निदेशक से बात करने का आश्वासन दिया।