फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप की मांग...गुप्त मतदान की बजाय हाथ खड़े कर हो मेयर चुनाव, जाएगी हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सहित अन्य पदों के लिए 24 जनवरी को होने जा रहे चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ एक बार हाईकोर्ट का रुख करने जा रही है। इस बार याचिका में नगर निगम के इस बार होने वाले चुनाव गुप्त मतदान के बजाय पार्षदों के हाथ खड़े कर करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस बार नियमों में संशोधन कर इस बार के चुनाव गुप्त मतदान के बजाय पार्षदों की ओर से हाथ उठा कर मतदान किए जाने का प्रस्ताव पास किया है। हालांकि अब इस चुनाव के लिए जो नोटिफिकेशन जारी की गई है, उसमें इसे शामिल ही नहीं किया गया। इस मांग को लेकर पार्टी ने चंडीगढ़ के प्रशासक को रिप्रजेंटेशन दी थी, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लिहाजा अब इस मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस पर जल्द से जल्द सुनवाई किए जाने की मांग की जाएगी। उम्मीद है कि वीरवार यह याचिका दाखिल कर दी जाएगी, जिस पर जल्द ही हाइकोर्ट सुनवाई कर सकता है। जानकारी के अनुसार याचिका में इस चुनाव की वीडियोग्राफी करवाने की भी मांग की जा रही है, ताकि पिछली बार जो धांधली हुई थी, वो इस बार न हो सके।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें