फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: AAP की युवा इकाई और छात्र संघर्ष समिति ने किया विधानसभा घेराव, 150 से अधिक हिरासत में

Fri, 25 Aug 2023 11:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व आप युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने किया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी युवा इकाई एवं छात्र युवा संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त पात्रता परीक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को विधानसभा का घेराव किया। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने 150 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने सीईटी की मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने और सभी क्वालीफाई युवाओं को परीक्षा में बैठने देने की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस ने विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व आप युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने किया। साथ ही युवा विंग की प्रदेश सचिव मोना सिवाच व समिति के प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ भी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. मनीष यादव ने कहा कि लंबे समय से संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर प्रदेश के युवा परेशान हैं, इस पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। 

इस ज्वलंत मुद्दे पर प्रदेश के युवा काफी समय से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार मनमाने ढंग से अपने करीबियों को भर्ती करना चाहती है। छह अगस्त को हुई ग्रुप 57 की परीक्षा के 7 अगस्त को हुई ग्रुप 56 की परीक्षा में 41 सवाल दोहराए गए। उन्होंने सीईटी की मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने और सभी क्वालीफाई युवाओं को परीक्षा में बैठने देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें