फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के हर हलके में रहेगा 'आप' का असर: कैप्टन

Tue, 25 Mar 2014 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के अमृतसर से उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने माना कि पंजाब में आम आदमी पार्टी हर हलके में किसी न किसी पार्टी के वोट बैंक पर फर्क जरूर डालेगी।
विज्ञापन


इसका फर्क किसी हलके में किसी पार्टी को और किसी अन्य हलके में किसी दूसरी पार्टी को जरूर पड़ेगा।

कैप्टन ने इस मौके पर कांग्रेस से रूठ कर संगरूर से आजाद लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले सुरजीत सिंह धीमान को मनाकर अपने साथ किया।

कैप्टन मंगलवार को पटियाला में कांग्रेसी विधायक लाल सिंह की सरकारी कोठी में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर कैप्टन ने पटियाला, बठिंडा समेत पंजाब के अन्य हलकों में भी चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में इलेक्शन ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी डरपोक हैं। अकाली दल की ओर से कई बार चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। बावजूद इसके चुनाव अधिकारी कोई सख्त कार्रवाई करने की बजाय इसे हल्के में लेते हैं।

कैप्टन के साथ इस मौके पर खास तौर से पटियाला सीट से सांसद व उनकी पत्नी परनीत कौर, युवराज रणइंद्र सिंह, बेटी जयइंद्र कौर, सन्नौर से विधायक लाल सिंह कांग्रेसी नेता सुरजीत सिंह धीमान, जसविंदर सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें