फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के मुद्दे उठाने को आप शुरू करेगी ‘पंजाब यात्रा’, 1 मई से होगी शुरुआत

Sun, 23 Apr 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता एचएस फुल्का - फोटो : file photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी पंजाबियों के मुद्दे विधानसभा में उठाने के लिए ‘पंजाब यात्रा’ शुरू करेगी। शनिवार को आप विधायक एचएस फूलका ने कहा कि यात्रा का मकसद हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी मुश्किलों को जानना है। इस मौके पर उनके साथ अमन अरोड़ा, परिमल सिंह धौला, कुलवंत सिंह पंडोरी, जगतार सिंह हिसोवाल और अमरजीत सिंह संधोआ भी थे।
विज्ञापन


फूलका ने कहा कि पंजाब यात्रा एक मई को अमृतसर से शुरू होकर पूरे राज्य में जाएगी। इस दौरान लोगों से उनकी मुश्किलें जानकर उन्हें प्रश्नों के रूप में विधानसभा में पेश किया जाएगा। ऐसी यात्रा हर विधानसभा सत्र से पहले राज्य में आयोजित की जाएगी। यात्रा की जिम्मेदारी आप नेता भगवंत सिंह ढिल्लों, अमृतपाल सिंह, डॉ. बलवीर सिंह और अशोक तलवार संभालेंगे। यात्रा के दौरान वे लोगों से मिलकर उनकी मुश्किलें सुनेंगे।

 इसके अलावा सूबे के लोग फोन नंबर 0172 -2740561 पर फोन कर भी आम आदमी पार्टी को अपनी मुश्किलें बता सकते हैं। फूलका ने कहा, ‘‘विधानसभा में विपक्षी दल का नेता होने के नाते लोगों की समस्याएं उठाना मेरी जिम्मेदारी है और यात्रा का मुख्य मकसद ऐसे लोगों को मिलना है, जिनकी पहुंच अपने नुमाइंदों तक नहीं है।’’
विज्ञापन


एक साल में 40 दिन चलें विधानसभा सत्र
फूलका ने विधानसभा का पिछला सत्र काफी छोटा होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विधानसभा की कार्य डायरी में स्पष्ट लिखा गया है कि विधानसभा के सत्र एक साल में 40 दिन से कम नहीं हो सकते, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान विधानसभा सत्र 15-20 दिन ही चले हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार को विधानसभा सत्र 40 दिन चलाने के लिए दबाव डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें