आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार को कनाडा से 180 एनआरआई का पहला दल वीरवार को पंजाब पहुंचा। यूकेसे दूसरा दल 24 जनवरी को आने की उम्मीद है।
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कुमार विश्वास ने उनका स्वागत किया। जबकि, चंडीगढ़ में संजय सिंह और कंवर संधू ने स्वागत किया।
टोरंटो में चलो पंजाब मुहिम के कनवीनर सुरिंदर मावी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस विकल्प नहीं, बल्कि बादल पिता-पुत्र की भ्रष्ट सियासत का माकूल विकल्प आप है।
पंजाब के लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहते हैं। कनाडा में लोगों ने देखा है कि अच्छी सरकार कैसे लोगों का जीवन बदल देती है। पंजाब में नशे ने एक पूरी पीढ़ी को तबाह कर दिया है।