फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब प्रोग्रेसिव अलायंस बनाएगा छोटेपुर गुट

Wed, 28 Sep 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के पूर्व सूबा कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर फ्रंट नहीं अलायंस बनाएंगे। छोटेपुर गुट यूपीए और एनडीए की तर्ज पर सूबे में पंजाब प्रोग्रेसिव अलायंस बनाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन


आप को अलविदा कह चुके छोटेपुर ने अपनी नई सियासी पार्टी के गठन की तैयारी पूरी कर ली है। एक या चार अक्तूबर को इसका औपचारिक एलान किया जाएगा। पार्टी के नाम पर आखिरी मंथन चल रहा है, लेकिन इसका नाम अपना पंजाब पार्टी होने की संभावना है। पार्टी का संविधान बनाया जा चुका है।

चुनाव आयोग से संबंधित बाकी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। एलान के बाद चुनाव आयोग में पार्टी रजिस्टर कराने केे लिए आवेदन दे दिया जाएगा। छोटेपुर गुट ने संगठनात्मक ढांचे पर पहले ही काम शुरू कर दिया था। पार्टी के एलान के साथ सूबे केसंगठनात्मक ढांचे का एलान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


छोटेपुर गुट का दावा है कि उनका संगठन गांव स्तर तक तैयार है। एलान के समय ही कुछ छोटी पार्टियां जहां छोटेपुर की पार्टी में मर्जर की घोषणा करेंगी, वहीं कुछ पार्टियां उसी दिन समर्थन का एलान भी कर देंगी। इनमें डॉ. धरमवीर गांधी के सियासी फ्रंट में शामिल होने वाली पार्टियां हैं। डॉ. गांधी तकनीकी कारणों से यह पार्टी नहीं ज्वाइन करेंगे, लेकिन वह पूरी तरह साथ रहेंगे।

छोटेपुर गुट ने सभी 117 विधानसभा हलकों के कैंडिडेट की लिस्ट भी फाइनल कर ली है, लेकिन अलायंस के साथियों को भी सीटें देनी होंगी, तो उनकी सलाह के मुताबिक ही फैसला किया जाएगा।

आवाज-ए-पंजाब के साथ बातचीत जारी
सुच्चा सिंह छोटेपुर की ओर से दूसरी पार्टियों केसाथ तालमेल को गठित तीन मेंबरी कमेटी के सदस्य हरदीप किंगरा ने कहा कि आवाज-ए-पंजाब केसाथ चुनावी गठबंधन की संभावना खत्म नहीं हुई है। उनका गुट लगातार आवाज-ए-पंजाब के नेताओं के संपर्क में है। आवाज-ए-पंजाब की ओर से कांग्रेस या आप के साथ ही गठबंधन की बात पर किंगरा ने कहा कि तब तक उनकी पार्टी अस्तित्व में नहीं आई थी, तो उसका नाम कैसे लिया जाता है, लेकिन कोई भी संभावना खत्म नहीं हुई है। आवाज-ए-पंजाब के साथ उनका चुनावी गठबंधन हो सकता है। कई और पार्टियों से भी बातचीत जारी है, जिनमें कुछ राष्ट्रीय पार्टियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें