आम आदमी पार्टी को लोक सभा चुनाव में शानदार सफलता मिलने के बाद उसे पंजाब में स्टेट पार्टी का दर्जा हासिल हो गया है। चुनाव आयोग के अंडर सेक्रेटरी प्रमोद कुमार शर्मा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि ‘आप’ ने पंजाब में स्टेट पार्टी का दर्जा हासिल करने की सभी शर्तें पूरी की हैं। आम आदमी पार्टी पहले ही दिल्ली में स्टेट पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है।
अब इसे पंजाब में भी स्टेट पार्टी का दर्जा मिल गया है। साथ ही पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू को भी मान्यता दे दी गई है।