फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली CM केजरीवाल पहुंचे पंजाब, किया बड़ा ऐलान

Thu, 25 Feb 2016 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन के दौरे पर पंजाब पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बहुत बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में सत्ता में आने पर सेंपलिंग के कानून में बदलाव किया जाएगा। पेकिंग वाले सामान में मिलावट के लिए विक्र्तेता को नहीं बल्कि निर्माता को दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन


वीरवार को यहां के रिश्ता रिर्सोट में व्यापारियों की मुश्किलें सुनने के बाद केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि छोटे व्यापारियों के हितों का ख्याल पूरी गंभीरता से रखा जाएगा और उन्हें इंस्पेक्टरी राज से शत प्रतिशत मुक्ती दिलाई जाएगी। वेट टेक्स के लिए कई तरह की सलैब बनाने के राजेश अग्रवाल के आए प्रस्ताव को मंजूर करते उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे पार्टी के नेता आशीष खेतान को इस सबंधी लिखित रूप में दें। पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसे शामिल करके वायदा करेगी।

व्यापारियों को टेक्स में इंसेंटिव देने अथवा बीमा या पेंशन सुविधा देने की मांग पर केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों से सलाह करके ही नई नीति बनाए जाएगी। यदि व्यापारी चाहेंगे की इंसेंटिव मिले तो वो नीति बनेगी यदि पेंशन चाहेंगे तो वो मिलेगी। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीयों ने धूम मचा रखी है जबकि स्वदेश में भ्रष्टाचार के कारण कोई छोटा से छोटा व्यवसाय तक कर नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब के हालात बेहद नाजुक

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सत्ता में आने पर मौहल्ला डिस्पेंसरियां खोली जाएंगी। जिसमें मुफ्त दवाएं, टेस्ट किए जाएंगे। यहां के लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं होने के कारण कर्ज लेकर इलाज करवा रहे हैं और कर्ज चुका नहीं पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे नाजुक हालात तो कहीं पर भी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार अत्याधिक दखलअंजादी करके उनके काम में रूकावट डाल रही है। लेकिन पंजाब में ऐसी स्थिती नहीं होगी और यहां पार्टी अपनी नीतियों को खुले मन से शत प्रतिशत लागू कर सकेगी। मौके पर संजय सिंह, आशीष खेतान, अमन अरोडा आदि हाजिर थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें