'आप' के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिख नेताओं से मिलने मोहाली पहुंचे तो यहां उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। केजरीवाल बुधवार सुबह फेज-सात पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अखंड कीर्तनी जत्थे के मुख्य प्रवक्ता आरपी सिंह के घर सिख नेताओं से मीटिंग की।
इस मौके उन्होंने राज्य के मौजूदा हालात व विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की। इस मौके केजरीवाल ने दावा कि पंजाब के विकास को तरजीह दी जाएगी। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व नशों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
मीटिंग में मौजूद युवाओं ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। जिस पर उन्होंने युवाओं को कहा कि उनकी सरकारर आने पर सारी समस्याएं दूर जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में 25000 डेयरी फार्मिग खोले जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों कोक रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
किस पार्टी से मुकाबले के सवाल पर दिया अजीब जवाब
मोहाली में अरविंद केजरीवाल
जब केजरीवाल से पूछा गया कि पंजाब में वह किस पार्टी से अपना मुकाबला मानते हैं। इस पर उनका जवाब था कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार, बेरोजगार व नशों के खिलाफ हैं। साथ ही अब जनता उनके साथ मिलकर लड़ रही है।
इस मौके उन्होंने अकाली-बीजेपी गठजोड़ व कांग्रेस पर भी जमकर भड़ास निकाली। इस मौके प्रो. मेहर सिंह मल्ली, गुरिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह विर्क, हरमिंदर सिंह, एचसिंह, हरजीत सिंह, परमवीर सिंह हाजिर थे।
केजरीवाल व संजय सिंह सम्मानित
इस दौरान केजरीवाल ने आरपी सिंह के घर प्रकाश किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब आगे नमस्तक हुए। प्रिंसिपल मनमोहन सिंह ने आप की बेहतरी के लिए अरदास की। वहीं, सिख नेताओं ने केजरीवाल को व संजय सिंह को सम्मानित किया।