फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला, मचा बवाल

Fri, 22 Jul 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने वीरवार को संसद भवन में प्रवेश के वक्त विभिन्न सुरक्षा घेरों को पार करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। इस कारण विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने उनकी इस हरकत की आलोचना करते हुए इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
सांसद मान ने वीरवार सुबह दिल्ली में अपने घर से लेकर संसद तक अपने मोबाइल कैमरे से इस वीडियो को शूट किया। वीडियो में सांसद मान ने कमेंट्री भी खुद ही की है। इसमें वे संसद में एंट्री से लेकर अंदर घुसने तक की हर बारीकियों को बताते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
11 मिनट के इस वीडियो को उन्होंने फेसबुक पर सुबह करीब 10 बजे अपलोड किया। तब से लेकर अब तक इस वीडियो को 11 हजार लोग देख चुके हैं और 1011 लोग शेयर कर चुके हैं।

4 of 5
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
11 मिनट के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांसद मान संसद के मेन गेट में दाखिल होते हैं। संसद तक पहुंचते हैं। संसद में जाते ही वे उस जगह जाते हैं, जहां पर सवालों की सूची एकत्र की जाती है। सांसद मान की फेसबुक वॉल पर यह वीडियो देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
वहीं, इस वीडियो के बाद बवाल खड़ा हो गया है। हर कोई सांसद मान के इस काम की निंदा कर रहा है, जबकि सांसद कल एक और वीडियो अपलोड करने की बात कर रहे हैं। उधर, मान की इस हरकत पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उनसे सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ करनी चाहिए। क्या यह एक बेवकूफी भरी हरकत है या फिर इसके पीछे कोई गैरजिम्मेदार ताकत है। इसकी जांच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें