फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ में कार्रवाई नहीं बनती’ एसएचओ ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

Thu, 28 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
'आप' यूथ मेनीफेस्टो - फोटो : file photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने यूथ मैनिफेस्टो की तुलना श्री गुरु ग्रंथ साहिब से करने और  श्री हरिमंदर साहिब की तस्वीर के साथ झाड़ू दिखाने के मामले में यूटी पुलिस ने कोर्ट को अपनी जांच रिपोर्ट सौप दी है। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि यह यहां का मामला नहीं बनता। इस पर चंडीगढ़ पुलिस कोई केस दर्ज नहीं कर सकती।
विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता आशीष खेतान के खिलाफ आपराधिक शिकायत के मामले में पुलिस स्टेशन-34 के एसएचओ ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी।  पुलिस का कहना था कि घटना अमृतसर में घटी थी, ऐसे में चंडीगढ़ में कोई कार्रवाई नहीं बनती। कोर्ट ने मामले में पुलिस रिपोर्ट देखने के बाद इस पर विचार के लिए 5 अगस्त की तारीख तय की है।

जबकि मामले में शिकायतकर्ता वकील रविंद्र सिंह बस्सी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की भी जजमेंट  हैं कि जहां संबंधित घटना को लेकर समाचार पत्र आए वहां भी संबंधित केस बन सकता है। उन्होंने पुलिस रिपोर्ट पर बहस करने की बात कही है। 
विज्ञापन


इससे पहले मामले में बीती 8 जुलाई को कोर्ट ने सेक्टर 34 के थाना प्रभारी को जांच सौंपी थी। केजरीवाल व खेतान के खिलाफ सिखों की धार्मिक भावनाएं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने को लेकर  केस दर्ज करने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें