फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुर्सी के लिए पाकिस्तान से समझौता कर सकते हैं बादल'

Sun, 28 Sep 2014 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार की कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बादल के जीवन का उद्देश्य सिर्फ कुर्सी है। कुर्सी के लिए वह पाकिस्तान से भी समझौता कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र से कांग्रेस का सफाया हुआ है, वैसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब से अकाली-भाजपा गठजोड़ का सफाया हो जाएगा। उन्होंने पार्टी वर्करों से पद का लालच त्यागने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबीयत को संभालने के लिए आम लोग आगे आएं।

आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्थानीय स्तर के प्रत्येक चुनाव में भाग लेगी। कुराली नगर काउंसिल चुनाव में भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। इस मौके पर सीनियर पार्टी वर्कर हिम्मत सिंह शेरगिल, रवि कुमार, गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

पंजाब से अकाली-भाजपा का सफाया निश्चित

आम आदमी पार्टी की गतिविधियों को लय में लाने के लिए पार्टी की यूथ, महिला और अन्य विंगों का गठन जल्द ही किया जाएगा। ताकि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूत हो सके। यह बात आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने यहां पत्रकारों से वार्ता में कही।

इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और उसके मुखिया पर जमकर निशाना साधा। पार्टी गतिविधियों की समीक्षा करने तथा पार्टी वर्करों में जोश भरने के उद्देश्य से यहां पहुंचे आप नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बडे़ दल के तौर पर उभरेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अकाली-भाजपा दोनों पार्टियों का सफाया निश्चित है।

राज्य की जनता मौजूदा सरकार और कांग्रेस से निराश है। उन्होंने लोक सभा चुनाव के बाद हुए उपचुनावों में पार्टी के गिरे स्तर के लिए पार्टी के अंदर की कमियों को बड़ा कारण माना और कहा कि वह अब इन कमियों को दूर करने के लिए जुटे हुए हैं। सुच्चा सिंह ने कहा कि पार्टी की लड़ाई आम आदमी की लड़ाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें