पंजाब सरकार की कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब इकाई के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि बादल के जीवन का उद्देश्य सिर्फ कुर्सी है। कुर्सी के लिए वह पाकिस्तान से भी समझौता कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जैसे केंद्र से कांग्रेस का सफाया हुआ है, वैसे ही आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब से अकाली-भाजपा गठजोड़ का सफाया हो जाएगा। उन्होंने पार्टी वर्करों से पद का लालच त्यागने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबीयत को संभालने के लिए आम लोग आगे आएं।
आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी स्थानीय स्तर के प्रत्येक चुनाव में भाग लेगी। कुराली नगर काउंसिल चुनाव में भी उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। इस मौके पर सीनियर पार्टी वर्कर हिम्मत सिंह शेरगिल, रवि कुमार, गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे।