फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू थाम चुके बैंस ने सुखबीर बादल को ललकारा, बड़ी घोषणा भी की

Wed, 23 Nov 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह बैंस ने सुखबीर बादल को ललकारा
विज्ञापन
'आप' का दामन थाम चुके सिमरजीत सिंह बैंस ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को ललकारा है। इसके साथ ही एक बड़ी घोषणा की। बैंस ने उप बादल को आत्मनगर से चुनाव लड़ने के लिए ललकारा है। उन्होंने सुखबीर बादल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यदि वह आप उम्मीदवार भगवंत मान से डरकर जलालाबाद से भागकर किसी अन्य हलके से चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं तो हलका आत्म नगर से चुनाव लड़कर देख लें।
विज्ञापन


बैंस ने कहा कि सुखबीर बादल यदि हलका आत्म नगर से चुनाव जीते तो वह राजनीति छोड़कर सामाजिक सेवा ही करते रहेंगे। बैंस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) से जनता अब दुखी हो चुकी है। जनता बदलाव चाहती है। बैंस ने कहा कि कैप्टन और बादल फ्रेंडली मैच खेलकर लोगों को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसे जनता समझ चुकी है।

बैंस ने कहा कि पानी के मुद्दे पर बादल और कैप्टन राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। दोनों पार्टियों को कुर्सी से उतारने के लिए जनता तैयार है। बैंस ने कहा कि पंजाब में पानी की एक भी बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप गठजोड़ सरकार आने पर सबसे पहले नशों के सौदागरों पर नकेल लगाकर उनको सलाखों के पीछे फेंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक इंसाफ पार्टी और आप गठजोड़ फेरेगा भ्रष्टाचारियों पर झाड़ू

बैंस बंधु और परगट सिंह के साथ मिलकर सिद्धू ने बनाई पार्टी - फोटो : अमर उजाला
लोक इंसाफ पार्टी और आम आदमी पार्टी में गठजोड़ के बाद आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस ने हलका आत्मनगर के गुरुद्वारा साहिब में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, वार्ड प्रधान और कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस बैठक में बैंस ने कहा कि बादल ने पंजाब में भ्रष्टाचार को बढ़ाया है, पानी के मुद्दे पर हमेशा ही राजनीति की है। अब लोग उनकी नीतियों को समझ गए हैं। बादल ने अपने रिश्तेदारों और बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी जमीनों पर जो नाजायज कब्जे कराए हैं, सत्ता में आने के बाद ऐसे कब्जे छुड़ाए जाएंगे।

बैंस ने कहा कि राजस्थान को दिए पानी के एवज में 16 लाख करोड़ की वसूली होनी है, लेकिन बादलों एवं कैप्टन की वहां संपत्तियां और रिश्तेदारियां हैं। इस मौके पर पार्षद परमिंदर सिंह सोमा, रंधीर सिंह सीबिया, गुरप्रीत सिंह खुराना, अर्जुन सिंह चीमा, रंजीत सिंह उबी, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोरा, परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह ठुकराल समेत कई नेता मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें