फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के विधायकों की पोल खोलेगी 'आप'

Wed, 17 Sep 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सूटकेस पार्टी बनकर रह गई तो कांग्रेस बैंक बैलेंस पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


लंबा बैंक बैलेंस बना कर कई कांग्रेसी अब दूसरी पार्टियों में सवार होकर विधान सभा पहुंचने की जुगत में हैं। इसमें कई कांग्रेसी तो बतौर किराया सूटकेस पकड़ाकर भाजपा की नाव में सवार हो चुके हैं।

वे मंगलवार को शीला बाईपास पर आप पार्टी के नए कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव नहीं लड़ रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता स्वतंत्र है और वे अपने विवेक से वोट करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से पार्टी पोल खोल अभियान जाएगी। गांव-गांव जाकर मतदाताओं से कहेंगे कि वे अपने विधायक से सवाल करें कि उन्होंने पांच साल में क्या किया। इसके साथ ही चुनाव में आने वाले दूसरी पार्टियों के नेताओं से भी सवाल करे वे क्या क्या करेंगे।
विज्ञापन

भ्रष्टाचारी हैं सभी चुनाव प्रत्याशी

नवीन जयहिंद ने कहा कि चुनाव मैदान में उतर रहे प्रत्याशियों पर भ्रष्टाचार सहित अन्य मामले चल रहे हैं। यही मुद्दा पार्टी के 1000 कार्यकर्ता 20 सितंबर से प्रदेश भर में उठायेंगे। इसके लिए चुनाव आयोग को सूचना देकर अनुमति लेंगे।

यह जनहित का काम है। जनता को साफ छवि के नेता मिलने चाहिए। उनका मैनिफेस्टो क्या है। जीतने के बाद वे क्या करेंगे, यह जनता को पता होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनके पास आरटीआई से सूचना मिली है कि हरियाणा प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में है। इसके साथ ही अन्य मिली सूचनाओं को जन जन तक पहुंचायेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें