फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: आप ने ने बनाई घोषणापत्र समिति, जेडी घई को सौंपी अध्यक्षता

Thu, 19 Nov 2026 03:18 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आप ने कमर कस ली है। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने लिए 14 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गुरुवार को गठन किया। 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने के उद्देश्य से 14 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से 19 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से काम शुरू करेगी। 
विज्ञापन


समिति की कमान पार्टी के कोषाध्यक्ष जेडी घई को सौंपी गई है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और महासचिव ओंकार सिंह औलख की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, समिति में पूर्व मेयर एडवोकेट अनु छतरथ, ग्रामीण प्रधान जगपाल सिंह जग्गा, लीगल विंग से एडवोकेट गौरव, प्रदेश सचिव कौशल सिंह और कोर कमेटी सदस्य पी.पी. घई को शामिल किया गया है।

इसके अलावा युवा अध्यक्ष एडवोकेट देवक सोनी, युवा सह-अध्यक्ष एडवोकेट पुनीत छाबड़ा, सह-मीडिया प्रभारी साहिल दुबे, प्रदेश सचिव एडवोकेट रवि मनी, एससी विंग के उपाध्यक्ष रवि सिंह और मीडिया प्रभारी विक्रांत तंवर को भी समिति में जगह दी गई है।महिला विंग की महासचिव एडवोकेट रिंकू बहादुरी और आसाप कोर कमेटी की सदस्य कमलप्रीत जज भी समिति का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से गठित यह समिति नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने का काम करेगी। इसके जरिए शहर के विभिन्न मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें