आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने के उद्देश्य से 14 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से 19 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से काम शुरू करेगी।
समिति की कमान पार्टी के कोषाध्यक्ष जेडी घई को सौंपी गई है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और महासचिव ओंकार सिंह औलख की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, समिति में पूर्व मेयर एडवोकेट अनु छतरथ, ग्रामीण प्रधान जगपाल सिंह जग्गा, लीगल विंग से एडवोकेट गौरव, प्रदेश सचिव कौशल सिंह और कोर कमेटी सदस्य पी.पी. घई को शामिल किया गया है।
इसके अलावा युवा अध्यक्ष एडवोकेट देवक सोनी, युवा सह-अध्यक्ष एडवोकेट पुनीत छाबड़ा, सह-मीडिया प्रभारी साहिल दुबे, प्रदेश सचिव एडवोकेट रवि मनी, एससी विंग के उपाध्यक्ष रवि सिंह और मीडिया प्रभारी विक्रांत तंवर को भी समिति में जगह दी गई है।महिला विंग की महासचिव एडवोकेट रिंकू बहादुरी और आसाप कोर कमेटी की सदस्य कमलप्रीत जज भी समिति का हिस्सा होंगी।
पार्टी की ओर से गठित यह समिति नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने का काम करेगी। इसके जरिए शहर के विभिन्न मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने की तैयारी है।