चंडीगढ़। आप पार्षद प्रेमलता ने नगर निगम के नए चीफ इंजीनियर सीबी ओझा को लेकर एक बार फिर नाराजगी जताई है। पार्षद का कहना है कि चीफ इंजीनियर न तो पार्षदों से मिलते हैं और न ही फोन कॉल का जवाब देते हैं। प्रेमलता ने कहा कि यदि उनके वार्ड में कोई जरूरी काम या समस्या होती है तो चीफ इंजीनियर से मुलाकात करना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऑफिस टाइमिंग में मिलने की कोशिश करने पर भी वे उपलब्ध नहीं रहते, जिससे निगम के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आप पार्षद ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम और प्रशासन के लिए एक ही चीफ इंजीनियर होने से कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम के लिए अलग से एक समर्पित चीफ इंजीनियर की नियुक्ति की जाए ताकि शहर के वार्डों से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।