फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों से संबंधों को लेकर आप ने सीएम बादल पर बोला हमला

Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने आतंकवादियों से कथित संबंधों को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोला है। पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सीआईए के ताजा कागजात से अहम खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन


इसमें आतंकवाद के दौरान बादल का अवसरवादी चेहरा सामने आया है। सीआईए की वेबसाइट पर यह डॉक्यूमेंट इंडिया एंड द सिख चैलेंज केनाम से पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि बादल ने अपने सियासी करिअर केलिए राज्य केखिलाफ आतंकियों का साथ दिया। धर्म के नाम पर सिखों की भावनाएं भड़काने को बादल ही जिम्मेदार हैं। 

उस दौर में हजारों सिख और हिंदू मारे गए थे। जिसके लिए बादल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। घुग्गी ने कहा कि भाजपा का भी दोहरा चेहरा इससे बेनकाब हो गया है। एक तरफ भाजपा आतंकवाद पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का वादा करती है। दूसरी तरफ आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ गठबंधन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें