आम आदमी पार्टी ने आतंकवादियों से कथित संबंधों को लेकर सीएम प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोला है। पार्टी के सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि सीआईए के ताजा कागजात से अहम खुलासे हुए हैं।
इसमें आतंकवाद के दौरान बादल का अवसरवादी चेहरा सामने आया है। सीआईए की वेबसाइट पर यह डॉक्यूमेंट इंडिया एंड द सिख चैलेंज केनाम से पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि बादल ने अपने सियासी करिअर केलिए राज्य केखिलाफ आतंकियों का साथ दिया। धर्म के नाम पर सिखों की भावनाएं भड़काने को बादल ही जिम्मेदार हैं।
उस दौर में हजारों सिख और हिंदू मारे गए थे। जिसके लिए बादल पूरी तरह जिम्मेदार हैं। घुग्गी ने कहा कि भाजपा का भी दोहरा चेहरा इससे बेनकाब हो गया है। एक तरफ भाजपा आतंकवाद पीड़ितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का वादा करती है। दूसरी तरफ आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ गठबंधन किया है।