फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: निकाय चुनावों में हार के बाद 'आप' में बड़ा फेरबदल, सिसोदिया बने प्रभारी

Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब पार्टी ने अपने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी घोषित है। बता दें कि पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात का आंकलन करने के बाद राजनीतिक मामलों की समिति ने वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, पंजाब में हाल ही में नगर निकाय चुनाव हुए जिसमे पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी आप का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। तीन नगर निगमों के कुल 225 वार्ड में से आप एक वार्ड तक नहीं जीत पाई।

जबकि 17 नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के 414 वार्ड में से पार्टी केवल एक वार्ड ही जीत पाई। मार्च 2017 में पंजाब में आप ने आप गठबंधन ने 117 विधानसभा सीटों में से 22 सीटें जीती थी और वो पंजाब में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें