आम आदमी पार्टी के एक दिग्गज नेता ने विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो बना डाला और उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मामले में बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, पंजाब विधानसभा का बजट सेशन चल रहा है।
इसके तीसरे दिन आज आप नेता सुखपाल खैहरा ने कार्यवाही का वीडियो बनाकर हंगामा खड़ा कर दिया। स्पीकर ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले को रिप्लेस कमेटी के हवाले कर दिया है। साथ ही मार्शल से कहा कि सुखपाल खैहरा का मोबाइल ले लिया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।
वहीं, जब सुरक्षाकर्मी उनसे मोबाइल लेने के लिए आए तो आप के सभी नेता इसके विरोध में आ गए और खैहरा ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया। वीडियो अकाली और कांग्रेसी विधायकों की झड़प का बनाया गया।