फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में CM पद को लेकर 'आप' का बड़ा ऐलान

Thu, 31 Dec 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी पंजाब के इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि आप का मुख्यमंत्री ओहदे के लिए उम्मीदवार पंजाब से ही होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र बाकी पार्टियों से अलग होगा। संजय सिंह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ओर से श्री मुक्तसर साहिब में की जाने वाली माघी कांफ्रेंस की तैयारियों के संबंध में आयोजित प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।

उनके साथ राष्ट्रीय नेता दुर्गेश पाठक, प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, पार्टी में हाल ही में शामिल हुए सुखपाल सिंह खैहरा, हरकेश सिंह सिद्धू, एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल, डा. बलवीर सिंह, यूथ विंग प्रमुख हरजोत बैंस, प्रदेश उप प्रधान कर्मजीत जटाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार बनने पर किसानों की आत्महत्याओं की होगी जांच

सांसद डा. धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा की ओर से लगाए आरोपों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी लीडर व वर्कर अपनी पार्टी की जीत के लिए एक से दूसरी जगह जाते हैं। केजरीवाल समेत सभी लीडर पंजाब में आकर प्रचार करेंगे, लेकिन सीएम पद का उम्मीदवार पंजाब से ही होगा। इसका ऐलान उचित समय पर कर दिया जाएगा।

साथ ही कहा कि चुनावी घोषणा पत्र भी उचित समय पर जारी किया जाएगा, जो दिल्ली की तरह अन्य पार्टियों से अलग होगा। पंजाब में किसानों की आत्महत्याओं को हत्याएं करार देते हुए संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर इस सारे मामले की एक विशेष टीम गठित करके जांच कराई जाएगी।

जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस चलाया जाएगा। पंजाब में किसान बड़ी गिनती में आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने मौन धारण किया हुआ है और इनकी कोई सुध नहीं ले रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें