फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली फतेह ने 'पंजाब आप' में फूंकी जान, अब नया जोश भरेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल

Wed, 12 Feb 2020 01:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते मनीष सिसोदिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत का परचम लहराने से पंजाब में भी आम आदमी पार्टी को संजीवनी मिल गई है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल चुने जाने के बावजूद हाशिए पर आई आप अब पंजाब में फिर से सक्रिय होगी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए नई रणनीति के साथ पार्टी मैदान में उतरेगी। इसके लिए रणनीति दिल्ली में सरकार गठन के बाद बनेगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जल्द होने वाला अगला दौरा भी पंजाब के नेताओं में जोश भरेगा।  

विज्ञापन


पंजाब आप के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली की जीत को विकास की जीत करार देते हुए दावा किया है कि पार्टी अब पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में बेमिसाल विजय हासिल करेगी। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को लड्डू बांटकर दिल्ली में पार्टी की जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर भारी संख्या में पार्टी के नेता और वालंटियर मौजूद रहे। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के सीनियर नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप ने दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है और भारत में नए युग की राजनीति की शुरुआत हुई है। दिल्ली माडल की तर्ज पर अब पार्टी का अगला निशाना पंजाब ही होगा।
विज्ञापन


जिस तरह लोगों द्वारा भाजपा की नफरत की राजनीति को नकार दिया गया है, उसी तरह पंजाब में भी अब झूठ और खोखले आश्वासनों की राजनीति नहीं चलेगी। जिस तरह दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल के विकास माडल और काम की राजनीति को वोट दिया है, उसी तरह अब पंजाब में लोगों को पार्टी के कामों की जानकारी दी जाएगी और अकाली-भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी की राजनीतिक समीक्षा कमेटी के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आप की दिल्ली में हुई जीत ने देश में फूट डालने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे आम लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, महिला सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल जैसे बुनियादी मुद्दे राजनीति पर हावी होंगे।

पंजाब में लागू किया जाएगा दिल्ली माडल : अमन अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह की राजनीति की सीएम अरविंद केजरीवाल ने मिसाल पेश की है, लोग अब ऐसी राजनीति करने वाले नेताओं को ही आगे लेकर आएंगे। दिल्ली में पार्टी की जीत ने पंजाब में पार्टी नेताओं और वर्करों में नया उत्साह भर दिया है। अब इसी उत्साह से पार्टी पंजाब में भी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप पूरे विश्वास के साथ पंजाब में जीत हासिल करेगी और फिर दिल्ली के विकास माडल को पंजाब में लागू किया जाएगा।

पार्टी छोड़ गए नेता भी लौटेंगे: बलदेव सिंह
पंजाब में अंदरूनी टूट का शिकार हो चुकी आम आदमी पार्टी से जो विधायक किनारा कर गए थे, वे अब पार्टी में लौटने का मन बना रहे हैं। यह संकेत मंगलवार को मास्टर बलदेव सिंह ने दिए, जो भुलत्थ  के विधायक सुखपाल खैरा के साथ बगावत कर पार्टी छोड़ गए थे लेकिन कुछ समय बाद पार्टी में लौट भी आए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों में नेताओं के बीच परस्पर मनमुटाव होते रहते हैं लेकिन यह स्थायी नहीं होते। जो लोग पार्टी से अलग हो गए थे, वह अब पार्टी में लौटने का मन बना रहे हैं।

आप की नजर कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं पर
दिल्ली की जीत के तुरंत बाद पंजाब आप अपने लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी ने 2022 के पंजाब विधानसभा को अपना लक्ष्य भी घोषित कर दिया है। इसे लेकर पार्टी फिर से वालंटियर स्तर पर खुद को मजबूत करने की तैयारी करने लगी है। वहीं, अन्य पार्टियों खासकर कांग्रेस के उन सीनियर नेताओं पर भी उसकी नजर है, जो फिलहाल राज्य की राजनीति में पार्टी द्वारा हाशिए पर धकेले जा चुके हैं।

पता चला है कि इनमें से कुछ नेता जो खुले तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं, आप के संपर्क में हैं। इस बीच, मंगलवार को आप के खेमे में फिर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी चर्चाएं सुनी गईं। हालांकि कोई सीनियर आप नेता इस विषय पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें