फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने कोरोना रिपोर्ट पर उठाए सवाल, शिअद ने पूछा- पॉजिटिव के संपर्क वाले विधायक सत्र में आएं या नहीं

Fri, 28 Aug 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कुछ विधायकों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी टेस्ट प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए। आप ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि पंजाब विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से विपक्ष को बाहर रखने की साजिश रची जा रही है। आप के विधायक अमन अरोड़ा, गुरप्रताप सिंह वडाला ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पर संदेह जताते हुए कहा है कि इसके पीछे सरकार की बुरी नियत का आभास हो रहा है। इस तरह सरकार सदन में विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों से साफ बच जाएगी। 

विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर को फोन पर जानकारी दी गई कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डेढ़ घंटे बाद उन्हें फिर से फोन पर बताया गया कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी के बाकी सभी विधायक मनजीत सिंह के संपर्क में आए हैं लेकिन उन सबकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऐसे में बाकी विधायकों को सदन में प्रवेश से रोकना गलत होगा। 

 

पॉजिटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों के लिए जो नियम तय किए गए हैं, इस मामले में वे ही नियम लागू होंगे। विधायकों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है। बलबीर सिंह सिद्धू, स्वास्थ्य मंत्री 

 

उन्हीं सदस्यों को सदन में प्रवेश की अनुमति होगी, जिनके पास अपनी निगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट होगी। संक्रमित सदस्य के संपर्क में रहे सदस्यों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ही फैसला लेगा। - राणा केपी सिंह, विधानसभा स्पीकर  

विज्ञापन

शिअद ने स्पीकर से पूछा- संक्रमित सहयोगी के संपर्क वाले विधायक सत्र में आएं या नहीं

शिअद के विधायक विंग ने गुरुवार को विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या कोविड पॉजिटिव सहयोगी गुरप्रताप सिंह वडाला के संपर्क में आए विधायक शुक्रवार को सत्र में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस सरकार के एक दिन का सत्र बुलाने की निंदा भी की। 

शिअद विधायक दल के नेता शरनजीत सिंह ढिल्लों और बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि विधायक दल इस मुददे पर भ्रम की स्थिति में है, क्योंकि उन्हें स्पीकर से कोई पत्र नहीं मिला है। अकाली विधायकों ने स्पीकर को पत्र लिखा कि गुरप्रताप वडाला 25 अगस्त को विधायक विंग की मीटिंग में भाग लेने के बाद कोविड पॉजिटिव आए थे।

हालांकि स्पीकर ने बयान दिया था कि किसी भी विधायक को कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने पर विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी लेकिन लिखित तौर पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। ऐसे तो सत्र में भाग लेने वाले कांग्रेस के विधायक भी अपने संक्रमित सहयोगियों के संपर्क में आए होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें