फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब जीतने को 'आप' का नया चुनावी प्लान, 9 से अभियान की शुरुआत

Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अब आम आदमी पार्टी ने माझा और दोआबा पर फोकस करने का मन बना लिया है। पार्टी को जितना जनाधार मालवा में मिला था, उसकी तुलना में इन दोनों क्षेत्रों में पार्टी अभी तक उतनी पैठ नहीं बना सकी है। इसलिए आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल अब माझा और दोआबा में पकड़ बनाने को पूरी ताकत झोंकेंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल का छह दिवसीय पंजाब दौरा नौ दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसमें लुधियाना की रैलियों को छोड़ कर पूरा दौरान माझा और दोआबा पर ही केंद्रित रहेगा। केजरीवाल नौ को अमृतसर पहुंचेंगे। उसके बाद जंडियाला में रैली करने के बाद जालंधर चले जाएंगे। दस को वह आदमपुर और बलाचौर में रैलियों को संबोधित करेंगे। फिर रात को लुधियाना में रुकेंगे। 11 को वह दाना मंडी और जगरांव में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

इनमें उनके गठबंधन सांझीदार लोक इंसाफ पार्टी के नेता बलविंदर बैंस और सिमरजीत सिंह बैंस भी मौजूद रहेंगे। बारह को केजरीवाल होशियारपुर जिले में चब्बेवाल और नैनोवाल में दो रैलियां करेंगे। तेरह को वह तरनतारन और पठानकोट में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। आखिरी दिन 14 दिसंबर को केजरीवाल कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म मजीठिया के हलके मजीठा में मजीठा फतेह रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल का छह दिवसीय पंजाब दौरा नौ से

- फोटो : File Photo
जलालाबाद रैली में जिस तरह उन्होंने भगवंत मान के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था। माना जा रहा है कि उसी तरह इस हैवी-वेट सीट से भी वह 14 की रैली में कैंडिडेट का एलान कर सकते हैं। फिलहाल माझा में बड़े चेहरे के रूप में पार्टी के पास सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ही हैं। इसलिए उनके नाम का एलान भी संभव है।

छोटेपुर के बाद से माझा में नहीं मिला चेहरा
आम आदमी पार्टी को पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के जाने के बाद से अब तक माझा में कोई कद्दावर नाम और बड़ा चेहरा नहीं मिला है। जुलाई में यूथ मेनिफेस्टो की रिलीज के बाद से अब तक पार्टी माझा में कोई बड़ी रैली भी नहीं कर सकी है। छोटेपुर के साथ ही माझा के कई पार्टी नेताओं ने भी आप को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद कई जगह नए सिरे से संगठन खड़ा करना पड़ा था। अब माझा फतेह रैली पार्टी के लिए लिटमस टेस्ट होगी। क्योंकि मजीठिया को उनके घर में चुनौती देने के लिए आप को पूरा जोर लगाना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें