फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध: विधानसभा के बाहर आप का प्रदर्शन, काले कपड़े पहन पहुंचे विधायक

Mon, 19 Oct 2020 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर विधानसभा सत्र में पहुंचे आम आदमी पार्टी विधायक 
  • विधानसभा परिसर में भी दिया धरना, बोले- किसानों के लिए जारी रहेगा आप का संघर्ष 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों ने विधानसभा के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प भी हुई। कुछ देर बाद विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने पंजाब सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में विधेयक सार्वजनिक नहीं करने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन


विरोध के दौरान नेता प्रतिपक्ष और आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान प्रभावित विधेयक की कॉपी (खरड़ा) देने के बारे में सत्ताधारी कांग्रेस की नीयत साफ नहीं है। किसानों के हित को लेकर विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह आप का संघर्ष जारी रहेगा। 

इस अवसर पर आप विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम, अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, सरबजीत कौर माणूंके, रूपिंदर कौर रूबी, मीत हेयर, जै सिंह रोड़ी, मनजीत सिंह, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह उपस्थित रहे। इससे पहले प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ आप विधायकों की धक्कामुक्की भी हुई। हालांकि कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए और विधायक विधानसभा सत्र में शामिल होने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें