चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुल गया है। कार्यालय की घोषणा मंच से की गई।
आम आदमी पार्टी की सभा हो गई लेकिन कार्यकर्ताओं में कंफ्यूजन रह गई। इस सभा में चंडीगढ़ का कोई भी नेता नहीं बोला। हरियाणा के कई लोग बोले। हालांकि आम आदमी पार्टी के कार्यालय की घोषणा मंच से की गई। इसमें कहा गया कि यदि किसी को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनना हो या कुछ काम हो तो वे चंडीगढ़ में सेक्टर-16 की कोठी नंबर-1 के बेसमेंट में स्थित कार्यालय में जा सकता है।