फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मोहिंदर भगत: 2022 में भाजपा की टिकट पाकर हारे... अब जालंधर वेस्ट उपचुनाव में लहराया आप का परचम

Sat, 13 Jul 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट उपचुनाव आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है। पार्टी के प्रत्याशी मोहिंदर भगत पहले राउंड से ही लीड बनाए रहे। भाजपा के दिग्गज नेता चुन्नी लाल भगत के बेटे मोहिंदर भगत भाजपा को छो़ड़कर आप में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
मोहिंदर भगत - फोटो : X @BhagwantMann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत बड़े अंतर से जीत गए हैं।
विज्ञापन


भगत ने 2022 में जालंधर वेस्ट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे आप के शीतल अंगुराल से हार गए थे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं भगत ने भाजपा को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। 

भगत भाजपा के दिग्गज नेता चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं और 1997 से ही राजनीति में हैं। भगत चुन्नी लाल तीन बार विधायक रह चुके हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिंदर भगत 2023 में जालंधर लोकसभा उपचुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1997 से 1999 तक मोहिंदर भगत पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के महासचिव रहे। वह पंजाब भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें