फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार से नाराज वरिष्ठ आप विधायक एचएस फूलका ने दिया इस्तीफा

Fri, 12 Oct 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एडवोकेट एचएस फूलका
विज्ञापन

आप आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट एचएस फूलका ने शुक्रवार पंजाब विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायक फूलका श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में पंजाब सरकार की ओर से कार्रवाई न किए जाने की वजह से नाराज थे। उन्होंने डेढ़ माह पहले ही इस्तीफा देने का ऐलान किया था। अब ई-मेल के माध्यम से उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है। 

विज्ञापन


फूलका लुधियाना के हलका दाखा से विधायक हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ है कि सरकार खुद आरोपियों को बचाने में जुटी है।

हालांकि विधानसभा सेशन में बहिबल कलां कांड की रिपोर्ट पेश करते समय कांग्रेस के मंत्रियों ने फांसी से लेकर जेल में डालने के बड़े दावे किए थे। अब उनके सभी दावे खोखले साबित हो चुके हैं। क्योंकि वह कार्रवाई करने की जगह मुद्दे को कैश करने में जुटे हैं।    
विज्ञापन


पहले दरबार साहिब में गुरु के चरणों में देना था इस्तीफा     
 बता दें कि विधानसभा सेशन के बाद एडवोकेट एचएस फूलका ने इस्तीफे का ऐलान किया था। फूलका की मुख्य मांग थी कि रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसा न होने पर श्री दरबार साहिब में जाकर गुरु के चरणों में इस्तीफा देने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें