फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप की बैठक आज, गठबंधन पर ले सकती है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 11 बजे होनी है बैठक, हरियाणा की सीटों पर कर सकते हैं चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होनी है। बैठक में गुजरात, गोवा के साथ हरियाणा लोकसभा की सीटों पर चर्चा होगी। गठबंधन पर कांग्रेस के ढीले रवैये को देखते हुए पार्टी हरियाणा के लिए बड़ा फैसला लेने का संकेत दे सकती है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी हरियाणा में अकेले लड़ने के मूड में नहीं है। पिछली दो बैठक में आप कांग्रेस के सामने तीन सीटों पर दावा जता चुकी है, मगर कांग्रेस इस पर राजी होती नहीं दिख रही है। कांग्रेस आप के मुताबिक सीट देने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी भी कई मौकों पर इस मुद्दे को उठा चुकी है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को इस पर फैसला लेना है, लेकिन कांग्रेस की ओर से इस दिशा में कोई साकारात्मक रुख नहीं दिखाई पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को बैठक सुबह 11 बजे होनी है। बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, दुर्गेश पाठक, आतिशी, राघव चड्डा और संदीप पाठक हिस्सा ले सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी का हरियाणा में मुख्य फोकस विधानसभा चुनाव पर है। लोकसभा के लिए यदि गठबंधन नहीं होता है तो पार्टी दसों सीटों पर उतरने के बजाय पांच से छह सीटों पर उतरेगी। वहीं, गठबंधन की स्थिति में कम से कम दो सीटों पर जरूर लड़ना चाहेगी। यह दोनों सीटे पंजाब से लगते इलाकों की होगी। पार्टी के थिंक टैंक का मानना है कि यदि वह एक सीट पर जीत गई तो उसके लिए विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना आसान हो सकता है। वहीं, कांग्रेस की सोच है कि यदि आप को एक भी सीट मिली तो उसके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पिछले दिनों पार्टी ने दिल्ली की सातों सीटों पर अकेले लड़ने के संकेत दे चुकी है। ऐसे में मंगलवार की बैठक में भी हरियाणा की सीटों के लिए पार्टी एलान कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें