फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुभाष बराला 15 को दाखिल करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष बराला 15 को दाखिल करेंगे नामांकन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राज्यसभा के उम्मीदवार सुभाष बराला 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। हालांकि पहले वह 14 को नामांकन करने वाले थे, मगर उस दिन छुट्टी होने की वजह से अब वह अपना नामांकन 15 फरवरी को दाखिल करेंगे। 15 फरवरी नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी मौजूद रहेंगे। यदि उस दिन तय समय तक कोई नामांकन दाखिल नहीं करता है तो उन्हें विजयी घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि किसी दूसरे उम्मीदवार के आने की स्थिति में भी पार्टी आसानी से जीत हासिल कर लेगी। पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत है। साथ ही निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। उल्लेखनीय है कि रविवार को पार्टी ने हरियाणा की एक सीट के लिए सुभाष बराला का नाम तय किया है। बराला सीएम के करीबी हैं और उनके विश्वासपात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें