आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रभारी योगेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा।
योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को उठाकर विधानसभा में उतरेगी और सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। योगेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप के मुद्दे बिजली-पानी, किसानों की समस्या, बिल्डरों की मनमानी और 134ए होंगे। भ्रष्टाचार उनका पहले से ही मुद्दा रहा है।
पार्टी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भी राय जानेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा और उनको जनता की समस्याओं को उठाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की कमजोरियों को दूर किया जाएगा और पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही।
इस मौके पर जिला प्रभारी दिलबाग देशवाल, हुकम सिंह कादियान, बिजेंद्र अहलावत, बलराज दहिया, जोगेंद्र जौरासी, ओमप्रकाश आर्य, सुखबीर मलिक, बिजेंद्र सरपंच, जगबीर मलिक, नरेंद्र अहलावत, राजकुमार, रामभगत गोयल, रजनीश गुप्ता, दीपक बग्गा, मदन मोहन, देवेंद्र वढेरा, राहुल गोयल, अनिल कुमार, बलवान बैरागी, नरेश गौतम, ओंकार सिंह, राजेश बुड़शाम, प्रेम प्रकाश पाराशर, विक्की मलिक, सुमेर, रमेश, आशीष, राजबीर मलिक, डॉ. मंजू दहिया, धर्मबीर मलिक, अतुल, गुरमीत सिंह, सुरेश व ॉधर्मपाल मौजूद रहे।