फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Mon, 09 Sep 2024 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की बात चल रही है। सुबह ही आप के नेताओं ने साफ किया था कि अगर कांग्रेस की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आता वे सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 
विज्ञापन
आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में बीस नाम हैं। पार्टी ने कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह प्रत्याशी होंगे। 
विज्ञापन



 

पार्टी ने कलायत से अनुराग ढांडा को उम्मीदवार बनाया है। घराैंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट दी गई है। समालखा से बिट्टू पहलवान, उचाना कलां से पवन फाैजी और डबवाली से कुलदीप गदराना को टिकट दिया गया है। रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदू शर्मा, महम से विकास नेहरा, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, बादली से रणबीर गुलिया और बेरी से सोनू अहलावत शेरिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है।



इसके अलावा महेंद्रगढ़ से मनीष यादव, नारनाैल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फाैजदार को टिकट दी गई है। 



घराैंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट दी गई है। पूंडरी से नरेंद्र शर्मा को मैदान में उतारा गया है। 55 साल के शर्मा लोकसभा चुनाव में आप में शामिल हुए और पूंडरी में पार्टी का बड़ा चेहरा बने। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा से उनकी नजदीकियां हैं।



1996 से 1999 तक इनेलो सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री रहे। क्षेत्र में बड़े ब्राह्मण नेता हैं। पहली बार 1996 में निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद हरियाणा विकास पार्टी को समर्थन दिया और मंत्री बने। इससे पहले 1996 से लगातार चुनाव लड़ते आएं। एक बार इनेलो और एक बार बसपा से चुनाव लड़ा। इसके अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ा।

अनुराग ढांडा
कलायत विधानसभा से उम्मीदवार बने अनुराग ढांडा आप का जाट समाज का बड़ा चेहरा हैं। बीटेक, मास कम्युनिकेशन और पॉलीटिकल साइंस में मास्टर डिग्री कर चुके ढांडा आप में वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष हैं और कलायत के गांव धनौरी के मूल निवासी हैं। पिछले करीब दो साल से कलायत क्षेत्र में एक्टिव हैं। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से उनकी नजदीकियां हैं। अप्रैल 2023 से वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष के तौर पर हरियाणा में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  

इंदू शर्मा
भिवानी से प्रत्याशी बनीं इंदू शर्मा एमए इक्नॉमिक्स और बीएड हैं। वे आठ दिसंबर 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी। इंदू शर्मा ने भिवानी नगर परिषद में चेयरपर्सन का चुनाव भी लड़ा था।
 वे पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा की पुत्रवधू हैं, जो राजनीति में काफी लंबे अर्से तक सक्रिय रहे हैं। इंदु शर्मा की ब्राह्मण मतदाताओं में अच्छी पैठ है। वहीं इंदू शर्मा का पहला विधानसभा चुनाव है। जिसमें वे अपने परिवार के राजनीतिक अनुभव की बदौलत ही आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। भिवानी में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, जबकि आम आदमी पार्टी भी टक्कर देगी।

डबवाली से कुलदीप गदराना 

गांव - गदराना 
उम्र - 58 
शिक्षा -- ला ग्रेजुएट  
पारिवारिक  तौर से पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे थे। 35 साल कांग्रेस में रहने के बाद वर्ष 2019 में विधानसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर आम आदमी पार्टी में गए थे। आम आदमी पार्टी में 14 अप्रैल 2022 में शामिल हुए थे। दो साल से डबवाली में आम आदमी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं।

रानियां से हैप्पी रानियां 
गांव - रानियां 
उम्र - 35 
शिक्षा - बीटैक इंजीनियरिंग 
हैप्पी रानियां छह बार जिला परिषद  चुनावों में जीतकर जिला परिषद के सदस्य बने हैं। वर्ष 2020 से किसान आंदोलन में पूरी तरह से सक्रिय रहे थे और किसान नेता के तौर पर जाने जाते हैं। इसी दौरान आम आदमी में पार्टी में शामिल हुए थे और पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं और जिला परिषद के सदस्य हैं।

नाम : जयकुवार उर्फ बिट्टू पहलवान

उम्र  : 51 
पार्टी : आम आदमी पार्टी 
विधानसभा : समालखा-पानीपत 
राजनीति : वर्ष 2005 में अपने चाचा के साथ नगरपालिका के चेयरमैन बनने के  बाद राजनीति में आए। वे 2010 में नगरपालिका पार्षद बने। 2010 से 16 तक समालखा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रहे। 2019 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। 
टिकट मिलने के कारण : आम आदमी पार्टी में लगातार जुड़े रहे। उन्होंने कई बार मौका मिलने के बाद भी पार्टी को नहीं छोड़ा। उनकी प्रतिबद्धता टिकट मिलने का बड़ा कारण रही।

नारायणगढ़ विधानसभा से आप प्रत्याशी गुरपाल सिंह

पिता- स्व. हरी सिंह
उम्र- 56
शिक्षा- मेट्रिक 
पेशा- कृषि

पूर्व में फ्रिज मेकेनिक थे। श्रम एवं निर्माण संघ के चेयरमैन भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में नारायणगढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब हार मिली थी। इसके बाद वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। वर्तमान में आम आदमी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं।  

टिकट मिलने का कारण- आम आदमी पार्टी में बड़े पद पर हैं। साफ छवि और जट सिख चेहरा हैं।

आम आदमी पार्टी विधानसभा प्रत्याशी बेरी

नाम-सोनू अहलावत शेरिया
पति का नाम- अश्वनी देशवाल दुल्हेड़ा 

शिक्षा-बारहवीं पास
गांव-शेरिया 
जन्मतिथि 27 दिसम्बर 1984

राजनीतिक सफर
अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी बनी। तब से राजनीति में सक्रिय रही। किसान आंदोलन, पार्टी की हर गतिविधि में शामिल रहीं। बेरी हलके में सामाजिक कार्यों में भागीदारी रही। पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया।

टिकट मिलने का कारण-
सोनू के पति अश्वनी देशवाल आम आदमी पार्टी में प्रदेश संगठन मंत्री है। सोनू भी पार्टी की गतिविधियों में शामिल रही। अहलावत खाप की बेटी है। अब तक अहलावत खाप से किसी पार्टी ने बेरी से टिकट नहीं दी है।
विज्ञापन

नाम - डॉ. मनीष यादव (महेंद्रगढ़)

उम्र - 37
शिक्षा - एमबीबीएस, एमडी
पद - प्रदेश उपाध्यक्ष आप हरियाणा
टिकट मिलने का कारण : वर्ष 2022 से आम आदमी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यकारी जिला अध्यक्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। पिछले पांच सालों से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सक्रिय भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें