फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी बने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, लेंगे प्रदीप छाबड़ा की जगह

Wed, 11 May 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अप्रैल माह की सदन की बैठक में लॉयंस कंपनी को दक्षिण के क्षेत्रों में अतिरिक्त काम देने को लेकर एजेंडा पास कराने के लिए तालमेल की कमी दिखी थी।
विज्ञापन
मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह को चंडीगढ़ का प्रदेश सह प्रभारी बना दिया है। माना जा रहा है नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों के बीच तालमेल की कमी के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह नव निर्वाचित सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग और सभी पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन


अप्रैल माह की सदन की बैठक में लॉयंस कंपनी को दक्षिण के क्षेत्रों में अतिरिक्त काम देने को लेकर एजेंडा पास कराने के लिए तालमेल की कमी दिखी थी। छह आप पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर एजेंडा पास करा दिया था। इसके बाद आप प्रदेश अध्यक्ष ने छह पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सभी ने माना था कि असमंजस के कारण गड़बड़ हुई। इसके बाद पार्टी ने पार्षदों में तालमेल बनाने के लिए सह प्रभारी के रूप में कुलवंत सिंह को जिम्मेदारी दी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी प्रदीप छाबड़ा के पास थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें