चंडीगढ़। मौलीजागरां थाना पुलिस ने विकास नगर स्थित रेलवे ब्रिज के पास से एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस रेलवे पुल के पास गश्त कर रही थी। पुलिस ने स्लिप रोड पर शक के आधार पर विकास नगर निवासी राहुल को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।