फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान घाट पर मिला शव, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट, 15 हजार रुपये के लिए वारदात

Sat, 23 Mar 2019 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर के थाना तलवंडी भाई के अंतर्गत गांव तूबड़भन में एक नशेड़ी ने पैसों की खातिर अपने दोस्त की हत्या कर दी और शव श्मशान घाट के पास फेंक दिया। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक मनजीत सिंह (32) के छोटे भाई मनजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी जगविंदर सिंह नशे का आदी है।

विज्ञापन


जगविंदर 22 मार्च को उसके घर आया और मनजीत को अपने साथ बाइक पर ले गया। मनजिंदर ने बताया कि मनजीत के पास पंद्रह हजार रुपये थे। इस बाबत जगविंदर को पता था। रात को मनजीत घर नहीं पहुंचा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। 

गांव के श्मशान घाट में मनजीत का शव मिला। मनजिंदर ने पुलिस को बताया कि जगविंदर ने पैसों की खातिर उसके भाई की हत्या की है, क्योंकि उसके भाई की जेब में पंद्रह हजार रुपये नहीं थे। थाना तलवंडी भाई पुलिस ने मनजिंदर के बयान पर जगविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई पाल सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें