चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित सरकारी स्कूल के पास एक्टिवा सवार एक युवक महिला से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े 5 बजे घर के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से एक युवक आया और हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद