फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बच्चों ने वार्षिक खेल प्रतियोगिता में जीते पदक, किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर-54 में दिव्यांग बच्चों के लिए वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हुनर को निखारते हुए अपना शीर्ष प्रदर्शन किया। क्लस्टर स्तर पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता हेड कुलदीप कौर की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर जीएचएस-54 के स्कूल हेड कुलदीप कौर, सीआरसी कुलजजीप कौर, यूआरसी राजेश कुमार, रिसोर्स टीचर स्मृति शर्मा, पूजा वर्मा, वंदना, सुमनदीप, राहुल, रीमा और सुखविंदर कौर सहित अन्य स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। समारोह में दिव्यांग बच्चों ने 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, हर्डल रेस, शटल, लेमन रेस, योगा और डांस में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ कल्चरल एक्टिविटी का भी आयोजन किया गया। इस वार्षिक प्रतियोगिता के इंचार्ज कुलदीप कौर ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। दमखम दिखाने वाले बच्चों को मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक प्रतियोगिता के इंचार्ज कुलदीप कौर ने रिसोर्स टीचर्स और सीडब्ल्यूएसएन इंचार्ज को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें