फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी देख हिमाचल से लौटे रहे दोस्तों के साथ हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 17 Jan 2020 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/प्रतापनगर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर किशनपुरा टी प्वाइंट के पास सेंट्रो कार की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों दोस्त हिमाचल प्रदेश के चकराता में बर्फबारी के चलते घूमने गए थे। वापसी में उनके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस ने घायल के भाई सर्वजीत के बयान पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   

कांसापुर रोड शिवपुरी कॉलोनी निवासी सर्वजीत बावा ने बताया कि वो पशुओं की डायरी करता है। वे दो भाई और दो बहने हैं। उसका छोटा भाई मनदीप बावा (28) डीजे का काम करता है। उसका दोस्त जोगिंद्र नगर निवासी राजीव शर्मा भी उसके साथ डीजे का काम करता है।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों दोस्त अपनी सेंट्रो कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश के चकराता में घूमने के लिए गया था। देर रात को वे दोनों पावंटा साहिब होते हुए लौट रहे थे। कार मनदीप बावा चला रहा था। रात करीब एक बजे किशनपुरा टी प्वाइंट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक गलत साइड से आया। आरोप है कि ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।  

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हादसे में मनदीप बाबा व राजीव शर्मा को काफी चोटें आई। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां राजीव शर्मा को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। जबकि मनदीप बाबा की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में जान गंवाने वाले राजीव उर्फ यश के दो बच्चे का पिता था और वह घर में कमाने वाला अकेला था। उसकी मौत से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। 

जीरो विजिविलिटी के दौरान हुआ हादसा
ग्रामीणों के मुताबिक रात आठ बजे से ही घना कोहरा हो गया था। विजिबिलिटी पांच मीटर से भी कम हो गई थी। धुंध की वजह से कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। जिससे वाहन चालकों को सड़क खड़े वाहन नजर नहीं आते। धुंध में इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं।

पहाड़ी और जंगली रास्ते होने से भी होते हैं हादसे
यमुनानगर से सटे हिमाचल व उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी हो रही है। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर से लोग जा रहे हैं। कई बार तो युवा हिमाचल में वाहन समेत गहरी खाई में भी गिर चुके हैं। वापस लौटते समय ज्यादातर हादसे होते हैं। इसकी बड़ी वजह पहाड़ी और जंगली रास्ता होना भी है। 

प्रशासन की लापरवाही भी आती है सामने
ग्रामीण रजनीश धीमान, अंकुश, फिरोज व राजेश कुमार आदि का कहना है कि इस तरह के अधिकतर हादसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही की वजह से हो रहे हैं। खिजराबाद क्षेत्र में रोजाना हजारों की संख्या में भारी भरकम ट्रक रेत-बजरी लेने आते हैं। किसी भी ट्रक व ट्रैक्टर के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं है। इसके अलावा सड़कों पर भी पर्याप्त सफेद पट्टी व अन्य दिशासूचक नहीं है। जिसके चलते लोग हादसों का शिकार होते है।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। दोनों दोस्त हिमाचल प्रदेश गए थे और वहां से लौटते हुए हादसा हुआ। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। -राकेश राणा, एसएचओ, थाना प्रतापनगर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें