संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शास्त्री नगर के सामने सड़क पर शनिवार देर रात कार पलट गई। पुलिस के अनुसार कार चालक युवती की अचानक आंख लग गई। जिससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही चालक बाल बाल बच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आईटी पार्क थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
सेक्टर 7 में रहने वाली युवती आईटी पार्क में एक कंपनी में जॉब करती है। रात करीब 12:15 बजे जब वह शास्त्री नगर के सामने सड़क पर पहुंची तो अचानक आंख लगने से कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। जिसके बाद वह खुद ही कार से बाहर निकल गई।