फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मलोया में पार्किंग में एक युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में कुछ युवकों ने एक लड़के पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने पेट और छाती में तीन से चार वार किए। मलोया थाना पुलिस ने घायल रवि के दोस्त करन की शिकायत पर निशू, भिंदर, घोसला, गंजू और अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मलोया स्थित गुरु सागर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय करन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीजे का काम करता है। 15 नवंबर को दोस्त, रवि, रोहित और गोलू झामपुर में अपने दोस्त सावन की शादी की पार्टी लेने गए थे। वहीं गेट के पास छह से 7 युवक केक काट रहे थे और शोरशराबा कर रहे थे। उनमें से किसी ने मेरे दोस्त रवि को रोककर कहा कि देखे कालिया आ गया। रवि ने भी विरोध करते हुए उस युवक को गाली दी। तभी दूसरे युवक ने रवि पर चटनी फेंक दी। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। तभी निशू ने चाकू निकालकर रवि के पेट में घोंप दिया। इसके बाद अन्य युवकों ने रवि को बुरी तरह पीटा। करन के अनुसार हमलावरों में निशू, भिंदर, घोसला, गंजू और तीन अन्य युवक शामिल थे। सभी आरोपी हमला करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रवि घायल अवस्था में पार्किंग में गिरा पड़ा रहा। जिसके बाद रवि को एक्टिवा पर मोहाली फेज 6 के सीविल अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें