फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशा बेचने से मना करने पर युवक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में नशा बेचने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे गंभीर हालत में सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल इंदिरा कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह उर्फ सनी के सिर, कान और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि हमले के बाद उसे सुनने में भी परेशानी हो रही है। हरपाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ युवक लंबे समय से उस पर नशे का धंधा करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उसे लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उसने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपी उसके घर तक पहुंचे थे और पुलिस से शिकायत न करने की चेतावनी दी थी।
पीड़ित ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे वह मनीमाजरा मोटर मार्केट के पास दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान आरोपी हथियारों के साथ पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागने पर मनसा देवी रोड पर उसे घेर लिया गया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों और टूटी कांच की बोतल से सिर और चेहरे पर कई वार किए। घायल ने किसी तरह परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हमलावर भी इंदिरा कॉलोनी के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें