फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident:  बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत

Wed, 04 Feb 2026 10:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।  बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे पर हुआ है। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। 
विज्ञापन
मोगा में हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा के बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे पर गांव समालसर के पास बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रालों (ट्रकों) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के बीच लोग बुरी तरह फंस गए। 

विज्ञापन


हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल पर लगे भारी जाम को खुलवाने का काम किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें